गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल में तीन दिवसीय सी.बी.एस.ई. क्लस्टर-4(अंडर-19) कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बलविंदर सिंह (सी.बी.एस.ई सिटी कोऑर्डिनेटर रजत दीक्षित (संयुक्त मवि यू.पी. ऑलपिक), चेयरमैन श्री आर. पी. एस. कटियार (ज. एम.आई.एस.) एवं उनकी पत्नी श्रीमती कमलेश कटियार, प्रबंध निदेशिका श्रीमती आरती कटियार (ज. एम.आई.एस.) और श्रीमती मृदुला वस प्रेक्षक परम आदरणीय शिवानंद मिश्र, कवड्डी एसोसिएट सेक्रेटरी और सिंह यू०पी० रेफरी बोर्ड चेयरमैन सुरेश सिंह, उप प्रधानाचार्या श्रीमती लीजैन के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया इसके बाद विद्यालय की उप प्रधानाचार्या श्रीमती लकी जैन द्वारा उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर के सम्मानित किया गया इस अवसर पर विद्यालय के संगीत विभाग के सहयोग से बच्चों द्वारा सर्वप्रथम स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। उसके बाद स्कूल-बैंड और नृत्य (शिव स्तुति’ व ‘पंजाबी नृत्य) प्रस्तुत किया गया। जिसने उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों एवं प्रतिभागियों का मनमोह लिया।
सभी प्रतिभागियों द्वारा मार्च पास्ट किया गया। अंडर-19 बालक एवं बालिकाओं वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता की शुरुआत, सम्मानित मुख्य अतिथियों द्वारा हवा में उड़ाए गए गुब्बारे के साथ की घोषणा की गई, जिसमें कुल 138 टीमों का पंजीकरण हो गया है।
तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल मे हुआ


















