मारवाड़ी सम्मेलन कानपुर एवं नागरिक धर्मशाला ट्रस्ट द्वारा शंकरा नेत्र चिकित्सालय के सहयोग से आंखों का मोतियाबिंद निःशुल्क जांच ऑपरेशन का आयोजन किया गया जिसमें अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया काफी सालों से यह आयोजन किया जाता रहा है मारवाड़ी सम्मेलन कानपुर के द्वारा यह पहला आयोजन है जिसमें निःशुल्क ऑपरेशन होंगे और मरीजों को लाने ले जाने की व्यवस्था रहेगी सभी मरीजों के खाने की व्यवस्था शाम के नाश्ते की व्यवस्था भी निशुल्क दी जा रही है बस द्वारा उन्हें नागरिक धर्मशाला से ले जाया जाएगा और आपरेशन के बाद बस द्वारा उन्हें नागरिक धर्मशाला पर लाकर छोड़ा जाएगा 1 महीने की दवा और चश्मा भी निशुल्क दिया जाएगा राजस्थान भवन के संयोजक कामता प्रसाद गर्ग द्वारा राजस्थान भवन में 1990 से यह कैंप आयोजित किया जाता रहा है जिसमें उनके द्वारा अभी तक एक लाख मरीजों का ऑपरेशन हो चुका है महामंत्री प्रदीप केडिया कोषाध्यक्ष महेंद्र लडिया ने यहां की व्यवस्था को संभाला। डॉं. शरद पांडे, डॉक्टर एंजेल गुप्ता एवं शंकरा नेत्र हॉस्पिटल के कुशल चिकित्सकों द्वारा 200 मरीजों की जांच की गयी कैंप से इस बार 50 मरीजों का ऑपरेशन किया जाएगा सभी पदाधिकारियों और डॉक्टरों का सम्मान किया गया। उपस्थित लोगों में सम्मानित समाज सेवी नागरिक धर्मशाला के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश जैन, मारवाड़ी सम्मेलन कानपुर के उपाध्यक्ष आदित्य पोद्दार ,राजेश महेश्वरी, विनीता अग्रवाल, दिनेश गौड़, डॉ निगम, अग्रसेन जयंती के महामंत्री मनीष दर्पण,शिवानी साव आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। नेत्रदान महादान के लिए भी लोगों को जागरूक किया और सभी से निवेदन किया गया कि इसमें सहभागी बने।
शंकरा नेत्र चिकित्सालय के सहयोग से आंखों का मोतियाबिंद निःशुल्क जांच ऑपरेशन का आयोजन


















