कानपुर। थाना बिधनू अंतर्गत सुषमा पत्नी छत्रपाल, निवासिनी ग्राम खेरसा विधनू, ने बताया कि घर के आगे पड़ोस में रहने वाले दबंग राम सनेही रोज गाडी खडी कर देते है कुछ बोलने पर हमेशा गाली गलौज व मार पीट के लिये आमादा हो जाते है। तो वही आज सुबह करीब 8 बजे दबंग राम सनेही ने कई गाडी पीड़िता के घर के सामने खडी कर दिया। पीड़िता ने खडी हुईं गाडियो को देखते हुए कहा कि आप लोग मेरे घर के दरवाजे के सामने कई छोटी बड़ी गाडिया खडी कर देते हो जिससे हम लोगो घर से बाहर निकलने में दिक्कत होती है। इसी बात को लेकर दबंग राम सनेही पीड़िता को गालियाँ देने लगा जब पीड़िता ने गालियाँ देने से मना किया तो पीड़िता को पकडने के लिये दौड़ाया पीड़िता डर से घर के अन्दर घुस गयी तभी दबंग राम सनेही व अपने साथ में अंकित, बृजेश,लक्ष्मी देवी,रोहित, अजीत, कई अज्ञात सभी लोग लाठी, डण्डा लेकर पीड़िता के घर के अन्दर घुस गये और पीड़िता को पकड कर जबरजस्ती मार पीट करते हुये घर से बाहर खींच कर ले आये और लाठी, डण्डा, आदि से मार पीट करने लगे। मार पीट से पीड़िता सुषमा को काफी अंदुरूनी चोटे आयी है। शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के लोग आ गये भीड को देखते हुए देखकर दबंग अपने साथियों के साथ जान से मारने की धमकी देते हुये मौके से फरार हो गए। पीड़िता सुषमा ने थाना विधनू पहुँचकर घटना की जानकारी दी पीड़िता ने बताया कि थाना बिधनू पुलिस ने कोई भी कार्यवाही नही की। पीड़िता ने बताया कि यह सभी दबंग किस्म के लोग है। अकसर किसी न किसी के साथ मार पीट किया करते है। पीड़िता सुषमा ने कानपुर पुलिस आयुक्त से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस आयुक्त कार्यलय से पीड़िता को अस्वासन दिया गया है कि जल्द ही कारवाही की जायेगी। पीड़िता सुषमा ने बताया कि अगर कानपुर पुलिस आयुक्त से मिलने के बाद भी कोई कार्यवाही नही की जाती हैं तो हम मुख्यमंत्री से मिलकर कार्यवाही की मांग करेंगे।
घर के बाहर खड़ी गाडियों को हटाने को लेकर दबंगों ने महिला से की मारपीट


















