कानपुर
कानपुर में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था
इजरायल हमास के बीच चल रहे भीषण युद्ध का दुनिया के अलग-अलग देशों में असर देखने को मिल रहा है…विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश में सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है….नमाज के दौरान कानपुर में भारी सुरक्षा बढ़ा दी गई है
कानपुर पुलिस आयुक्त के आदेश के बाद सद्भावना चौकी से लेकर यतिमखाना होते हुए पुलिस बल ने फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया…और लोगों से अपील की गई की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखे, और किसी भी भ्रामक प्रचार या अफवाह को फैलाने से बचे…सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संयुक्त पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया की कानपुर में स्थिति सामान्य है….यहा पर ऐसी कोई भी किसी प्रकार की गतिविधि होने की संभावना नहीं है…..उनका कहना था की मुस्लिम धर्म गुरुओं और आवाम से पहले ही बातचीत हो चुकी है….अगर कोई अराजकतत्व माहौल खराब करने की कोशिश करता है…तो, उसको बक्शा नही जाएगा


















