दिनांक 14 अक्टूबर 2023 को कत्थक केन्द्र आजाद नगर द्वारा आयोजित गायन वादन एवं नृत्य संगीत प्रतियोगिता संगीत संजीवनी 2023 में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के लिए सरस्वती ज्ञान मन्दिर के सभागार में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्रीमती नीलिमा कटियार एवं विशिष्ट अतिथि इन्द्र मोहन रोहतगी ने लगभग 200 प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं मोमेंटो प्रदान किए कथक केन्द्र की डायरेक्टर प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव ने बताया कि भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य को युवा वर्ग में अधिक से अधिक लोकप्रिय बनाने हेतु संगीत संजीवनी प्रतियोगिता का आयोजन विगत पाँच वर्षों से किया जा रहा है और यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि इस वर्ष लगभग ढाई सौ प्रतिभागियों ने भाग लिया जो कि 6 वर्ष से लेकर 65 वर्ष की आयु तक के थे पुरस्कार पाने वाले प्रतिभागियों में मायरा गांधी, श्रद्धा मिश्रा, आंशिक श्रीवास्तव, स्वरा वर्मा ओम उपाध्याय (गायन), हिमांशु पाण्डेय, अनुष्का पाल, प्रतीक द्विवेदी, मयंक गुप्ता, अनंत गुप्ता, कुले भारद्वाज पांडे (वादन) एवं गरिमा, श्रीजा अवस्थी, यशी द्विवेदी, आस्था पांडे, समृद्धि उपाध्याय, सोनम पुष्कर. आरोही सिंह, दीपाली तिवारी, अभिज्ञा चतुर्वेदी, संगीता पाल (नृत्य) रहे जिनको पुरस्कार प्राप्त हुआ।
कथक केन्द्र द्वारा आयोजित संगीत संजीवनी प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह


















