उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की महिलाओं एवं छात्राओ को दी गयी जानकारी
कानपुर। मिशन शक्ति के चौथे चरण के तहत कानपुर में पुलिस कमिश्नर की ओर से कई विशेष आयोजन किए गए। सुबह पुलिस लाइन से बाइक रैली का शुभारंभ पुलिस कमिश्नर डॉ. आरके स्वर्णकार ने किया। इस दौरान कानपुर के सभी डीसीपी, एसीपी समेत अन्य अफसर मौजूद रहे। इसके साथ ही दिन भर अलग-अलग कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इससे कि शहर की महिलाओं को सुरक्षा का एहसास दिलाया जा सके। अभियान के तहत सर्किल अनवरगंज क्षेत्र थाना रायपुरवा अंतर्गत रामलीला मैदान में एसीपी अनवरगंज सृष्टि सिंह के नेतृत्व में महिलाओं और छात्राओं को महिला केन्द्रित विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेन्शन योजना, राष्ट्रीय पोषण योजना, बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, आयुष्मान योजना की जानकारी प्रदान दी गयी।
महिला सहायता नम्बर 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नं0 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098, साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930, वन स्टाप सेन्टर नम्बर 181 आदि हेल्प लाइन नम्बरों के बारे में जागरुक किया गया।
महिलाओं एवं बालिकाओ से वार्ता कर उनके अन्दर आत्मविश्वास को बढाते हुए चुप्पी तोड़ो खुल कर बोलो स्लोगन के समागम का प्रयत्न किया गया। इस मौके पर अनवरगंज एसीपी सृष्टि सिंह, रायपुरवा इंस्पेक्टर अर्चना सिंह समेत महिला थाना प्रभारी के साथ पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


















