गरीब जन कल्याण फाउंडेशन के द्वारा प्राइमरी विद्यालय के स्कूली छात्राओं को पाठ्य सामग्री स्टेशनरी एवं खाद्य सामग्री वितरित की गई संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजनाथ पांडे ने बताया कि विगत कई वर्षों से समाज के उत्थान की दिशा में गरीब जन कल्याण फाउंडेशन निरंतर कार्य कर रही है इसी कड़ी में बिधनू क्षेत्र के जामू स्थित प्राइमरी विद्यालय में सैकड़ो छात्राओं को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। महामंत्री सरिता सिंह चन्देल ने अपने संबोधन में बच्चों को बताया कि आप ही देश का भविष्य हैं देश आपके ही हाथों में सुरक्षित है इसलिए मन लगाकर पढ़ाई करें और देश की उन्नति की दिशा में कार्य करें कोषाध्यक्ष अमित सिंह ने नन्हे नौनिहालों को स्टेशनरी एवं पाठ्य सामग्री देते हुए भारत के वीर सपूतों एवं अब्दुल कलाम के जीवन एवं उनके संघर्षों के बारे में बताते हुए कहा कि कैसी विपरीत स्थितियों में भी इन्होंने पढ़ाई कर देश का नाम रोशन किया आपको भी इसी तरह देश का नाम सर्वोच्च स्थान पर लाना होगा नन्हे छात्राओं को जैसे ही पाठ्य सामग्री एवं खाद्य सामग्री मिली बच्चे खुशी से झूम उठे। उपाध्यक्ष दुर्गा सिंह परिहार ने विद्यालय के शिक्षकों का सम्मान करते हुए कहा की आप ही हैं जिनके कारण बच्चे शिक्षा पूर्ण कर देश की दशा एवं दिशा निर्धारित करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं शिक्षक एवं शिक्षा के बिना मनुष्य का जीवन एक जानवर के समान है संस्थापक अध्यक्ष राजनाथ पांडे ने बताया कि फाउंडेशन के द्वारा निरंतर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिससे निर्धन निर्बल समाज का उत्थान हो सके। इस मौके पर मुख्य रूप से वीरेंद्र सिंह गौर रामेश्वर शर्मा श्रीमती सकेता साहू निर्मला गौड़ रश्मि मिश्रा पद्मिनी देवी तिवारी सीमा सविता रचना देवी प्रियंका पांडे शगुन राखी देवी दुर्गा सिंह परिहार समेत काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।
गरीब जन कल्याण फाउंडेशन के द्वारा स्कूली छात्र छात्राओं को वितरित की गई पाठ्य सामग्री


















