Advertisement

श्री राम एकेडमी में कानपुर पुलिस के द्वारा मिशन शक्ति जागरूकता कार्यशाला आयोजित

श्री राम एकेडमी कर्रही बर्रा में कानपुर पुलिस प्रशासन के द्वारा मिशन शक्ति जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में एसीपी अभिषेक पांडेय एवं थाना प्रभारी बर्रा सूर्यबली पाण्डेय ने पुलिस स्टाफ के साथ एकेडमी के छात्र छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत बीच सड़क पर मनचले एवं अराजक तत्वों से बचाव के बारे में विस्तार से बताते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस के द्वारा 1090 एवं 1076 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई वही एकेडमी के प्रोफेसर राम जी शुक्ला ने बताया कि आधुनिकता के इस दौर में विज्ञान जिस तरह प्रगति कर रहा है वही अराजक तत्व एवं अपराधिक घटनाओं में इजाफा भी हुआ है जिसको लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है सबसे ज्यादा खतरा महिलाओं एवं कॉलेज स्कूल में पढ़ रही छात्राओं को है जो घरों से निकलती है उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस की हेल्पलाइन नंबर के बारे में अवश्य जानकारी होनी चाहिए तथा आवश्यकता पड़ने पर निजी थाना पुलिस को भी सूचित अवश्य करना चाहिए। छात्राओं एवं महिलाओं को बीच सड़क पर मनचले एवं अराजक तत्वों के द्वारा किसी भी घटना की जानकारी सबसे पहले अपने परिजनों को देनी चाहिए ताकि समय पर ऐसे आराजक तत्वों पर अंकुश लगाया जा सके। पार्षद अखिलेश बाजपेई ने सैकड़ो की संख्या में मौजूद छात्र-छात्राओं को अपने संबोधन में बताया कि बहुत ही अच्छा कार्य श्रीराम अकादमी के प्रोफेसर रामजी शुक्ला के द्वारा किया जा रहा है मौजूदा समय में नन्हे नौनिहालों एवं छात्र-छात्राओं को सजग रहना होगा तभी देश प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा इस मौके पर सैकड़ों की तादाद में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। इस दौरान मुख्य रूप से रामजी शुक्ला श्याम जी शुक्ला आशुतोष पांडे प्रकाश मिश्रा सुजीत उत्तम सुमित द्विवेदी उपेंद्र मिश्रा सहित काफी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रही।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh