कानपुर-लोधी निषाद बिंद कश्यप एकता परिषद की बैठक मर्चेट चैम्बर हाल सिविल लाइन्स में आयोजित की गई,जिसमें समाज को आरक्षण एवं राजनीतिक विकास में भागीदारी बढ़ाने के लिए चिंतन किया गया, कार्यक्रम आयोजक पूर्व विधायक राम कुमार एडवोकेट ने सभा के अध्यक्ष गंगा चरण राजपूत व बाबू राम निषाद सांसद राज्यसभा, जय प्रकाश निषाद, कैलाश निषाद का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ किया योगेश निषाद ने सम्पूर्ण देश में एक समान रूप से आरक्षण देने के लिए मांग पत्र सरकार को देने की बात की गई मनोज निषाद, मुकेश कश्यप, जगदीश निषाद, देवी प्रसाद निषाद, सुनील वर्मा,राम चीज निषाद, सहित गणमान्य व्यक्ति कई जिले से बैठक में शामिल हुए और सरकार से अपील करते हुए पत्र लिखकर समान रूप से आरक्षण दिये जाने की मांग की गई।अन्त में कैलाश निषाद ने सभी को धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
लोधी निषाद बिंद कश्यप एकता परिषद द्वारा आयोजित बैठक


















