Advertisement

हमराज मे लौटी रौनक, पूर्व मंत्री ने गारमेंट्स शोरूम का किया उद्घाटन

कानपुर। होजरी मार्केट हमराज में बीते आठ माह पूर्व भीषण अग्निकांड के बाद अब धीरे-धीरे रौनक लौटने लगी है। जिसको लेकर शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर गोरे इंटरप्राइजेज गारमेंट शोरूम का भव्य उद्घाटन पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनंत कुमार मिश्रा उर्फ अंटू मिश्रा ने पूरे विधि विधान के साथ किया। मुख्य अतिथि का  स्वागत एवं धन्यवाद शोरूम के ओनर विजय गुप्ता उर्फ गोरे ने किया। इसके पूर्व शोरूम के भीतर आदि शक्ति स्वरूपा मां शेरावाली का दीपक जलाकर पूजन अर्चन कर प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर हमराज कंपलेक्स के डायरेक्टर नजम हमराज पार्षद सुशील तिवारी समेत कई कई लोग विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि आनंद कुमार मिश्रा ने कहा कि प्रदेश की सबसे बड़ी गारमेंट्स मार्केट शहर में स्थित है यहां पर हुए भीषण अग्निकांड से पूरा प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के व्यापारी प्रभावित हुए थे प्रदेश सरकार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि व्यापारियों का दर्द समझते हुए सरकार ने जो मदद की है वह काबिले तारीफ है सरकार ने व्यापारियों का दर्द समझा और उनकी मदद के लिए आगे आई इससे व्यापारियों का मनोबल बढ़ा हुआ है उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे बाजार में रौनक लौट रही है यह काफी खुशी की बात है इससे रेडीमेड गारमेंट्स का व्यापार तो बढ़ेगा ही और व्यापारियों को भी सहूलियतें मिलेगी। इस अवसर पर परिवार सहित सभी इस मित्र व दुकानदार भाई उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh