कानपुर प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता करते हुए हरजेंदर नगर निवासी विक्रमादित्य ने बताया कि छावनी सत्ती चौराहे में बाला जी मंदिर के महंत नंद कुमार की 12 सितंबर 2023 को उनके आवास में मंदिर के समिति व सेवादारो के द्धारा लूटपाट कर हत्या कर दी गयी थी जिसकी शिकायत थाना से लेकर पुलिस कमिश्नर से की लेकिन अभी तक न ही कोई सुनवाई हुयी और न ही कोई गिरफ्तारी नहीं हुयी जिसके लिए न्यायालय से आदेश भी कार्यवाही करने का आदेश हो गया लेकिन पुलिस द्धारा कोई भी जांच नहीं की जा रही है इसलिए मीडिया के माध्यम से न्याय की गुहार लगायी है।


















