Advertisement

साहिब श्री गुरू रामदास जी का प्रकाश पर्व बीस अक्टूबर को

साहिब श्री गुरू रामदास जी के प्रकाश पर्व को समर्पित कीर्तन समागम का आयोजन चार साहिबजादे पार्क लाजपत नगर गुरूद्वारा साहिब में आगामी बीस अक्टूबर को शाम आठ बजे से ग्यारह बजे तक श्रद्धा भाव एवं सम्मान के साथ किया जा रहा है जिसमें पंथ के प्रसिद्ध रागी भाई अनन्तवीर सिंह लॉस एंजेलस अमेरिका वाले कीर्तन द्वारा संगतों को निहाल करेंगे। इसमें अतिरिक्त शहर के भाई रकम सिंह एवं भाई संजजन सिंह कीर्तन कर संगतो के दर्शन करेंगे संगतो के लिए अटूट लंगर की भी व्यवस्था की है। इस कार्यक्रम की तैयारी हेतु आज चार साहेबजादे पार्क बैठक की गयी जिसमें कार्यक्रम संबंधित सेवाएं बांटी गयी। बैठक में मुख्य रूप से गुरविन्दर सिंह छाबरा विक्की गगनदीप सिंह जसविन्दर सिंह दविन्दर सिंह डॉ मनप्रीत सिंह भट्टी चरनजीत सिंह नामी जसवीर सिंह रविन्दर सिंह सोनू रविन्दर सिंह सोनी एवं पार्षद स अमनदीप सिंह रिंकू गम्भीर इन्द्रजीत सिंह एवं गुरूद्वारा लाजपत नगर के प्रबन्धक समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh