दिवाली के त्यौहार पर मिलावटखोर काफी सक्रिय हो जाते है,,,खासतौर पर मिठाई का कारोबार करने वाले मिलावटख़ोरी करने लगते है,,,खाद्य पदार्थो की मिलावट रोकने के लिए जिला प्रशासन ने चलती फिरती प्रयोगशाला वैन बनाई है,,,इस प्रयोगशाला वैन को कानपुर जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया,,,
जिलाधिकारी का कहना था कि यह त्यौहार का समय है,,,इस समय मिठाई की खपत ज्यादा होती है,,,,इसलिए मोबाइल प्रयोगशाला को लांच है,,,यह शहर की मुख्य बाजारों में जाकर आसानी से मिठाइयों को टेस्ट करके उसकी सैम्पलिंग कर सकती है,,,उन्होंने बताया की इस प्रयोगशाला के जरिए यह पता चल जाएगा की मिठाई की क्वालिटी किस तरह की है,,,|
मिलावटखोरों पर अब कसेगा शिकंजा, जिला प्रशासन ने मोबाइल प्रयोगशाला को किया लांच


















