Advertisement

नवरात्रि के उपलक्ष्य में बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ के लक्ष्य पर हुआ कार्यक्रम।

नवरात्र की षष्ठी तिथि को सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केशव नगर कानपुर में बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ लक्ष्य के परिणाम स्वरूप विगत वर्षों की भांति विशाल कन्या भोज एवं पूजन सहित समता मूलक समाज की परिकल्पना पूर्ण हेतु किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भक्ति गीतों पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया। पूजन कार्यक्रम में प्रमुख समाजसेविका अर्चना दीक्षित,रितु द्विवेदी,प्रिया अवस्थी,रानी त्रिपाठी,डॉ.शिवांगी द्विवेदी आदि ने मुख्य रूप से पूजन किया। धन्यवाद पूजा पांडेय ने किया। वरिष्ठ आचार्य राज सर,संगीता,भवाना,नैंसी,शिवमंगल,संदीप यादव ने कन्याओं का वंदन किया। बच्चों के मनोहारी दृश्य देखकर भक्ति भावना का संचार हुआ। आशीर्वाद अध्यक्षता सत्येंद्र द्विवेदी पूर्व अध्यक्ष कानपुर बार एसोसिएशन ने एवं विद्यालय के उप प्रबंधक डॉ.संतोष त्रिपाठी ने किया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh