Advertisement

माता वैभव लक्ष्मी मंदिर में खजाना वितरण पर भक्तों का उमड़ा सैलाब

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्रि के शुक्रवार पर, माता वैभव लक्ष्मी मंदिर में भक्तों का भारी सैलाब उमड़ा। सुबह 4:00 बजे से ही भक्त लंबी कतारों में लगना प्रारंभ हो गए। खजाना वितरण का उद्घाटन माननीय महापौर, श्रीमती प्रमिला पांडे जी ने किया। सुबह 8 बजे से खजाना वितरण प्रारंभ होकर सायं 4 बजे तक लगातार चलता रहा और लगातार दूर-दूर से लाखों की संख्या में आए श्रद्धालुओं ने माता का खजाना प्राप्त किया।
मंदिर के अध्यक्ष श्री आनंद कपूर तथा उपाध्यक्ष श्री करन रामानुज दास ने बताया, “जो भी माता के इस खजाने को घर ले जाकर अपनी तिजोरी में रखता है, प्रत्यक्ष रूप से भक्तों का ऐसा अनुभव रहा है कि, उसकी दिन दुगनी-रात चौगुनी तरक्की होती जाती है।” भक्तों को नवरात्रि के शुक्रवार का इंतजार रहता है कि कब माता अपने खजाने का ताला खोलें और कब उस खजाने को प्राप्त कर, उनके भाग्य का भी ताला खुल जाए। उत्तर प्रदेश के कई जिलों से तथा अन्य प्रदेशों से भी भक्तों का आगमन खजाना प्राप्त करने के लिए हुआ।
भक्तों ने बताया कि, वे हर नवरात्रि के शुक्रवार में खजाना लेने आते हैं, हर बार उस खजाने को अपनी तिजोरी में बढ़ाते रहते हैं। माता की कृपा से जैसे-जैसे खजाना बढ़ता जाता है, वैसे ही उनके घर में भी बरक्कत बढ़ती जाती है और घर का खजाना भी बढ़ता जाता है।
भक्तों की मनोकामनाएं दरबार से पूरी होती आ रही हैं, यही कारण है कि माता वैभव लक्ष्मी मंदिर में हर बार भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh