Advertisement

कानपुर: बुजुर्ग दिव्यांग महिला पर टूटा दबंगों का कहर, खाने के लिए लकड़ी मंगाना पड़ा भारी

यूपी सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए भले ही मिशन शक्ति अभियान चला रही है,,,लेकिन दबंगों पर इसका कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है,,,आए दिन महिलाओं के साथ मारपीट की वारदात हो रही है,,,लेकिन दबंगों के रसूख के आगे पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही नहीं करती है, जिसकी वजह से दबंगों के हौसले बुलंद है,,,,ताजा मामला कानपुर का है, जहां पर वृद्ध महिला ने अपने नाती से खाना बनाने के लिए जंगल से लकड़ी मंगाई,,,यह बात दबंगो को नागवाजुगर गुजरी,,,उन्होंने बुजुर्ग महिला को अपशब्द कहते हुए उसके साथ मारपीट की,,,
अपने रिश्तेदार की गोद में पुलिस आयुक्त कार्यालय के चक्कर लगा रही यह वृद्ध महिला है शकीरा बानो,,,शकीरा बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के बेगमपुरवा की रहने वाली है,,, शकीरा उन्होंने अपने नाती से खाने बनाने के लिए जंगल से लकड़ी मंगाई थी,,,जिस पर पड़ोस के रहने वाले शमशाद और माजिद ने अपशब्द कहते हुए मारपीट की,,,बुजुर्ग महिला के परिजनों ने पुलिस हेल्प लाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराइ, लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की,,,दबंग खुलेआम घूमकर लगातार धमकी दे रहे है,,,बुजुर्ग महिला और उनके परिजनों ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र का बीजेपी पार्षद शाबाज का संरक्षण दबंगों को मिला हुआ है,,,इसलिए पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है,,,|

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh