कानपुर,गोल्डी मसाला द्वारा आयोजित कार्यशाला में शामिल होने आये उत्तर प्रदेश के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी व्यापारियों के साथ एक परिचर्चा बैठक में शामिल हुए वही उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपने काम के जरिए क्रेडिट बना रही है।औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कही।दादा नगर स्थित गोल्डी समूह के कारपोरेट कार्यालय में उद्यमियों से मुलाकात के दौरान अपनी बात रख रहे थे।उन्होंने गोल्डी समूह की फैक्ट्री का भी निरीक्षण किया।गोल्डी मसाला के प्रबंध निदेशक सोम गोयनका ने कहा कि आज हम लोगो के बीच मंत्री नहीं हम सबके हमदर्द बनकर बैठे है वही मंत्री जी ने कहा कि मैं आप सबका भाई हूं मंत्री नहीं हूं और जो भी कुछ हूं वह आप सब लोग की वजह से ही हूं। हर परेशानी में खड़े रहने का वादा मंत्री जी ने किया है,हम सभी व्यापारी स्वस्थ्यता के लिए कामना करते हैं उनके साथ गोल्डी समूह के निदेशक व सीआइआइ उप्र के चेयरमैन आकाश गोयनका भी रहे।वही इस मौके पर डॉ.रोहित सक्सेना ने बताया कि कानपुर के उद्योगपतियो की बैठक मे उपस्थित होकर मंत्री जी से व्यापारियो की समस्याएं साझा करी और यकीन दिलाया कि कानपुर के व्यापारी जो उत्तर प्रदेश के लिए कर सकते हैं वो दूसरे शहरो के नहीं कर सकते , मंत्री जी ने अपने चिर परिचित अन्दाज मे वादा किया कि वो शहर के उद्योग धन्धो को बढावा देंगे।वही इस अवसर पर समूह प्रबंध निदेशक सोम गोयनका, सुरेन्द्र गुप्ता,निदेशक शुभम गुप्ता,सुदीप गोयनका,दादानगर कोपेस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर,डॉ.रोहित सक्सेना वॉईस चेयरमैन-मिनिस्टर ऑफ स्टेट ऑफ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय (भारत सरकार),आइआइए कानपुर चैप्टर अध्यक्ष दिनेश बारासिया, आलोक सेठ,डा.नमन,केदारनाथ गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
गोल्डी मसाला द्वारा आयोजित कार्यशाला में शामिल होने आये उ0 प्र0 के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी


















