Advertisement

भैरव घाट के पास गोदाम में आग लगने से मचा हड़कंप

कानपुर के कोहना थाना क्षेत्र के अंतर्गत भैरव घाट के पास गोदाम में आग लगने से मचा हड़कंप  । शनिवार रात तकरीबन 8:45 पर आग लगने से आसपास के झोपड़िया में रहने वाले लोग भागने लगे। फायरब्रिगेड को सूचना दी गई ,जिसके बाद मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची। मौके पर दो थाने का फोर्स भी पहुंच गया ।एक घंटे से अधिक समय के बाद फायर कर्मचारी ने आग पर काबू पाया।

शहर के कोहना थाना क्षेत्र के भैरव घाट के पास बने गोदाम में आग लग गई। पुताई करने वाले ब्रश, नील और सफेद चूना का गोदाम यहां पर बना हुआ था। जिसमें बिजली स्पार्किंग की वजह से आग लगने का कारण बताया जा रहा है। गोदाम के आसपास कई कार ,गाड़ियां बनाने की दुकान भी मौजूद है। लेकिन समय पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई ,जिस कारण आग फैल नहीं सकी। आग गोदाम के अंदर भयानक तरीके से लग गई, जिस कारण गोदाम में ब्रश में लगने वाले प्लास्टिक के हैंडल पूरी तरह से जल गए ।इसके साथ ही वहां रखा अन्य सामान भी जल गया। दुकान के मालिक कादिर ने बताया की माल पूरी तरह से जल गया है ।जिससे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंचे एसीपी शिखर जी ने बताया कि पुलिसकर्मी यहां पर सूचना के बाद पहुंच गए थे। फायरब्रिगेड की गाड़ियां भी सूचना के बाद पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई । आग को गंभीरता से लेते हुए मौके पर आधा दर्जन गाड़ियां दमकल की बुला ली गई थी। फायर कर्मचारी की एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh