Advertisement

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के विशाल शौर्य शक्ति क्षत्रिय सम्मेलन में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के द्वारा विशाल शौर्य शक्ति क्षत्रिय सम्मेलन तथा शस्त्र एवं शास्त्र पूजन किया गया। सम्मेलन में पहुंचे मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह तथा पूर्व मंत्री बादशाह सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि को 51 किलो की माला पहनाकर भव्य स्वागत आयोजक मनोज भदौरिया ने किया । अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिवंश सिंह ने कहा कि मौजूदा समय में क्षत्रीय समाज को एकजुट होना होगा। तब कही जाकर क्षत्रीय समाज आगे आ सकेगा। उन्होने कहा कि सरकार की कैबिनेट में भी क्षत्रीय समाज की भागीदारी बराबर की होनी चाहिए तथा महाराणा प्रताप के जीवन पर चर्चा करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप कितनी बार हारे किन्तु जीत आखिर में जाकर मिली। कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध गायक डी के ठाकुर ने राजपुताना समाज के बारे में बताते हुए अपने गानों से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया सम्मेलन के दौरान मनोज सिंह भदौरिया को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूरे जिले का भार सौंपा जिसके बाद सभी आए हुए अतिथियों ने मनोज को सम्मानित किया इस दौरान मुख्य रूप गजेन्द्र सिंह राजावत,शिवबरन सिंह,राकेश राना,सुशील परिवार,पंकज राजावत,अजीत सेंगर,अरविंद राजावत,सनी सेंगर,लाखन सिंह आदि लोग मौजूद रहे

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh