कानपुर नगर- नवरात्रि के पावन पर्व इस्कॉन मंदिर के पीछे लक्ष्मणपुर गांव में मां कामाख्या देवी के मंदिर में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिठूर विधानसभा के विधायक माननीय अभिजीत सिंह सांगा की उपस्थिति में भंडारे का प्रसाद बांटा गया भंडारे के आयोजन न्यू तुलसी हॉस्पिटल के डायरेक्टर दीपक निषाद द्वारा किया गया दीपक निषाद ने बताया कि वह मां कामाख्या देवी की असीम कृपा से इस भंडारे का आयोजन कर रहे हैं जिसमें लगभग 4000 लोग प्रसाद पाएंगे उनके इस भंडारे में मुख्य रूप से मंदिर के पुजारी विशंभर प्रसाद निषाद प्रधान पति दिनेश निषाद अनिल कुशवाहा आजाद सोनेलाल सागर अशोक हरिश्चंद्र विमला देवी शांति देवी दुर्गावती मालती देवी प्रीति स्वास्थ्य आदि लोग उपस्थित रहे
विधायक सांगा जी की उपस्थिति में मां कामाख्या देवी मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन


















