महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये प्रयासरत संस्था महिलाओं द्वारा के.डी पैलेस चुन्नीगंज में आयोजित दिवाली और करवा चौथ मेले की रही धूम।
नव्यता वोमेन इमपावरमेंट क्लब के तत्वाधान में होटेल के डी पैलेस में शुभारंभ किया गया। मेले का उद्घाटन नव्यता एडवाइजरीऔर कमिटी २०२३-२४ अध्यक्ष ललिता जैन,हेमा मेहता,किरण गर्ग सविता,अंजू गर्ग, वंदना झाजनरिया,ममता अग्रवाल, नीलम मंत्री द्वारा किया गया। इस मेला से घर में और घर से गृहउपयोगी चीजें जैसे खाने पीने की चीजें अचार,बड़ी, चोक्लेट,नमकीन मिठाई,भगवान की पोशाकें,हेल्थी सेक्स,स्बेडशीट, बंदनवार,मोती के सजावटी समान, पर्स,जूती रेजिन आर्ट,गहेने,सजावटी समान की जम कर खरीदारी की…. महिलाओं को एक मज़बूत और सशक्त मंच प्रदान करने के कोशिश में क्लब का यह पहला प्रयास सराहनीय रहा।महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम में क्लब की एक सार्थक मुहिम की भी लोगों ने बहुत प्रशंसा की।इसमें महिलाओं द्वारा बनाए गए लज़ीज़ पकवानों के भी स्टाल लगाए गए जिसका मेले में आए लोगों ने जम के लुफ्ट उठाया।उपरोक्त मेले से होने वाली आय को महिलाओं के उत्थान कार्य के लिए आयोजित किए जाने की बात अध्यक्ष ललित जैन ने कही।


















