Advertisement

सीएम आगमन से पहले सपा विधायक नजरबंद, घर के बाहर पुलिस का पहरा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी कानपुर में दो जगहों पर जनसभा करेंगे,,,उनकी एक जनसभा साउथ में बने राष्ट्रीय इंटर कॉलेज और दूसरी जेके मंदिर में होगी,,,मुख्यमंत्री के कानपुर आगमन से पहले ही पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर लिए है,,,ऐसे में कानपुर की आर्य नगर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेई शहर की समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराना चाहते थे,,,पुलिस को जैसे ही इसकी भनक लगी, तो भारी पुलिस बल उनके घर के बाहर तैनात कर दिया गया,,,कुल मिलाकर अगर यह कहे कि पुलिस ने सपा विधायक को उनके ही घर में एक तरह से नजरबंद कर दिया है,,,जब तक मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी शहर में रहेंगे तब तक अमिताभ बाजपेई अपने ही घर में नजरबंद रहेंगे,,,

इस पूरे मामले को लेकर विधायक ने अपना बयान जारी करते हुए कहा है कि शहर का प्रशासन अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए मुख्यमंत्री से मिलने नहीं देना चाहता है,,,उनका कहना था की अगर उनसे मुलाकात होती तो उनसे कहा जाता की कानपुर के एक किसान ने आत्महत्या कर ली,,,और आपके आरोपी नेता फरार चल रहे है,,,विधायक ने कहा की एक भाजपा नेता ने व्यापारी की आँख फोड़ दी,,कानून व्यवस्था चौपट है,,,उनका यह भी कहना था की कानपुर में बनाया गया तरणताल चालू नहीं है,,,उसमे मछली पालन किया जा रहा है,,कानपुर का धनकुट्टी अस्पताल बनने के बाद से पिछले चार साल से चालू होने का इन्तजार कर रहा है,,,उनका कहना था की इस तरह की कई समस्याएं है,,जिसको लेकर मुख्यमंत्री को अवगत कराना चाहते थे,,,लेकिन पुलिस अधिकारियो और जिला प्रशासन मुख्यमंत्री से मिलने नहीं देना चाहता है,,,|

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh