Advertisement

कार हादसे में कांशीराम नगर निवासी 15 वर्षीय सागर व आशीष की मौत

कानपुर शहर के गंगा बैराज मार्ग पर आम दिनों की अपेक्षा शुक्रवार सुबह से ही सन्नाटा पसरा था। दरअसल, गुरुवार देर रात कार हादसे में कांशीराम नगर निवासी 15 वर्षीय सागर व आशीष की मौत हो चुकी थी। कई गांव वालों को जहां शव के घर पहुंचने का इंतजार था, तो वहीं तमाम ग्रामीण सुबह से ही पीएम हाउस में डंटे थे। रास्ते में किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए कोहना चौकी पर नवाबगंज थाने की फोर्स मौजूद थी। ऐसे में जब शुक्रवार शाम को आशीष व सागर के शव पहुंचे तो परिजनों व ग्रामीणों ने गुस्से में जाम लगा दिया। बैराज मार्ग जाम होते ही पूरे शहर में हड़कंप की स्थिति हो गई। नवाबगंज थाना प्रभारी ने कंट्रोल रूम में सूचना दी। इसके बाद पुलिस की गाड़ियां बैराज मार्ग पर पहुंची तो परिजन गुस्से में आंखें लाल कर खड़े थे। परिजनों ने पुलिस अफसरों को देखते ही आशीष व सागर के शव बीच सड़क पर रख दिए और कहा, कि 20-20 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। सभी आरोपियों को जेल भेजा जाए। इस मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए। कुछ देर तो अफसरों से परिजनों की तीखी नोंकझोंक भी हुई। वहीं, जब परिजन रास्ते से नहीं हटे तो बैराज मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कानून व्यवस्था अनियंत्रित होती देख एडीसीपी सेंट्रल आरती सिंह मौके पर पहुंची। फिर उन्होंने एसीपी मो.अकमल खां व नवाबगंज थाना प्रभारी रोहित तिवारी के साथ मिलकर परिजनों को आश्वस्त किया कि सभी मांगों को पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। तब जाकर परिजन शांत हुए और शवों को रास्ते से हटा दिया।

आपको बताते चलें कि बैराज मार्ग पर जाम लगने की सूचना पूरे शहर में आग की तरह फैल गई। जो राहगीर जाम में फंसे थे, वह पहले तो मौके से निकलने की कोशिश कर रहे थे। जब उन्हें रास्ता नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस और प्रशासन को जमकर कोसा। लोगों का कहना था, कि न पुलिस की शय पर मैगी प्वाइंट्स की दुकानें लगती और न ही ऐसा हादसा होता जिसमें दो 15-15 साल के लड़कों की मौत होती। वहीं, जब जाम खुला तो लोगों ने राहत की सांस ली।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh