कानपुर शुक्रवार।श्री राम सेवा मिशन की ओर से बाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में सनातन संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बी आर चोपड़ा की रामायण धारावाहिक में सीता का महत्वपूर्ण अभिनय निभाना वाली दीपिका चिखलिया ने अपने अनुभव साझा किए।वही कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय कवित्रीय कविता तिवारी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। वाल्मीकि महोत्सव वाल्मीकि सेवा सम्मान एवं स्वच्छता सेनानी सम्मान कार्यक्रम में सनातन संवाद में माता सीता की भूमिका में रही श्रीमती दीपिका पूर्व सांसद ने कई महत्वपूर्ण संवाद दिए और रामायण के डायलॉग को भी शहर वासियों ने सुन कर हुए मंत्र मुक्त। कार्यक्रम में रमेश अवस्थी, विधायक,व समामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए। दीपिका ने कहा कि,रावण राम से इसलिए हारे क्योंकि वो गलत था। और हमेशा जीत सच्चाई की होती है। प्रमुख रूप से राकेश सचान मंत्री अरुण पाठक विधायक महापौर प्रमिला पांडे नीलिमा कटिहार विधायक जितेन दास अरुण चेतन पुरी रघुनंदन भदोरिया पूर्व विधायक श्री राम सेवा मिशन द्वारा वाल्मीकि महोत्सव पर कार्यक्रम को आयोजन किया गया।
रामायण में मां सीता का अभिनय करने वाली दीपिका चिखलिया की उपस्थिति ही रामायण मय भक्ति मय से सराबोर हो उठी।


















