Advertisement

महिलाओ ने डांडिया खेलकर मचाया भौकाल

कानपुर के जे.के स्थित ड्रामा हाल में शनिवार की रात महिलाओं ने डांडिया डांस में धूम मचा दिया.. जे.के स्थित ड्रामा हाल में महिलाओं ने जमकर डांडिया खेला.. जिसमें महिलाओं और युवतियों ने बड़े ही उत्साह से हिस्सा लेकर अपनी भक्ति, शक्ति जागरण एवं सांस्कृतिक कला का परिचय दिया.. महिलाओं ने इसकी लंबे समय से तैयारी कर रहीं थी…
इस मौके पर महिलाओं ने बताया कि ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति समेत परंपराओं को पहचान कराती हैं.. जो आने वाली पीढ़ी के लिए एक मार्गदर्शक बनने में सहायक होती है… महिलाओं ने कहा कि डांडिया नाइट का भव्य आयोजन समाज में लोगों के बीच भाईचारे का संदेश देती हैं… जब शहर में इतने लोग एक साथ मिलकर गरबा खेलते हैं, तो ऐसा प्रतीत होता है मानों एक परिवार एक साथ एक मंच पर थिरक रहा हो…

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh