Advertisement

कार्यकर्ताओ ने पगड़ी और माला पहनाकर साथ में किया स्वागत

इटावा जिले में, बकेवर अपने शुरुआती राजनीतिक दौर के प्रिय मित्र गोपाल मोहन के आवास पर पहुंचे वरिष्ठ शिक्षक नेता कानपुर यूनिवर्सिटी/ प्राचार्य बीएनडी कॉलेज कानपुर डा0 विवेक द्विवेदी, जहां एडवोकेट/ वरिष्ठ छात्र नेता कानपुर विश्विधालय पं0 आदित्य मोहन शर्मा की अगुवाई में हुआ बेहद भव्य स्वागत, आदित्य मोहन ने विवेक दिवेदी को पगड़ी पहनाकर तलवार भेंट की ।…
सीएसजेएम कानपुर यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ शिक्षक नेता/ पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा डेरापुर /प्राचार्य बीएनडी कॉलेज कानपुर डा विवेक द्विवेदी बकेवर में अपने शुरुआती राजनीतिक दौर के बेहद अजीज मित्र पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष इटावा गोपाल मोहन शर्मा के बकेवर स्थित आवास पर मिलने पहुंचे और भोजन -जलपान किया , कुशलक्षेम पूंछा , ।
वरिष्ठ भाजपा नेता कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र डा विवेक द्विवेदी का बकेवर की ऐतिहासिक धरती पर पहुंचने पर एडवोकेट /वरिष्ठ छात्र नेता सीएसजेएम कानपुर यूनिवर्सिटी पं0 आदित्य मोहन शर्मा ने सैकडो साथियों के साथ अपनी प्रमुख अगुवाई में उनका ऐतिहासिक स्वागत किया , जिसमें श्री शर्मा ने उन्हे बकेवर हाइवे पुल से रिसीव कर सैकडो युवा साथियों के साथ ढोल – नगाड़े बजाते हुए, अपने बकेवर आवास पर लाए, जहां आदित्य मोहन ने विवेक द्विवेदी को फूल मालाओं से खूब लाद दिया, साथ में पगड़ी पहनाकर, पुष्प वर्षा कर , तलवार भेंट की । साथ में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष इटावा गोपाल मोहन शर्मा का भी उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओ ने पगड़ी और माला पहनाकर साथ में स्वागत किया ।
वहीं आदित्य मोहन शर्मा के सभी साथियों ने मोदी – योगी जिंदाबाद, भाजपा जिंदाबाद , विवेक द्विवेदी- गोपाल मोहन जिंदाबाद के खूब नारे लगाए और अभिवादन किया।
इस दौरान प्रमुख रूप से — एडवोकेट/वरिष्ठ छात्र नेता आदित्य मोहन शर्मा, सभासद महेंद्र दोहरे, पुष्पेन्द्र त्रिपाठी, राकेश सविता, जीतू राजपूत, विकास रमन, व्यापारी नेता रिंकू श्रीवास्तव, संजू शर्मा, योगेश चौधरी, नरेंद्र यादव, अंकित, रामू, निखिल, अभिषेक, अर्जुन, अमन तिवारी, गुड्डन, प्रशांत शर्मा, सोनू शर्मा, सहित सैंकड़ो लोग मौजूद रहे ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh