सिख वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सन 1984 में कांग्रेस सरकार द्वारा प्रायोजित सिख नरसंहार की 39वीं बरसी पर आज शहीदों को याद करके श्रद्धांजलि दी गई व कानपुर में गोविंद नगर के विधायक श्री सुरेंद्र मैथानी जी के सहयोग से कानपुर में सन 1984 में शहीद हुए शहीदों के लिए एक शहीद स्तंभ की नींव भी रखी गई कार्यक्रम में सिख समाज के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हुए और उन्होंने सन 1984 में कांग्रेस सरकार द्वारा सिख कौम को खत्म करने की साजिश के तहत किए गए नरसंहार में शहीद हुए सिखों के आत्मा की शांति के लिए अरदास की वह शहीद स्तंभ की नींव रखी कार्यक्रम में बोलते हुए गोविंद नगर के विधायक श्री सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि सन 1984 में कानपुर में जब पूरे देश में कांग्रेस की सरकार थी और सिखों को खुलेआम सड़कों पर मारा जा रहा था बहनों के साथ बलात्कार किया जा रहा था गले में टायर डालकर सिख समाज के लोगों को जलाया जा रहा था ऐसा दृश्य देखकर भारत वासियों के तो दिल पसीज गए थे पर इन कांग्रेसियों के दिल नहीं पसीजे थे आज उन्हें शहीदों की याद में शहीद स्तंभ की नींव रखी गई है जो जल्द बनाकर तैयार होगा और समाज को समर्पित होगा
कार्यक्रम में बोलते हुए सिख वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह छाबड़ा( विक्की )ने कहा की आज 39 पूर्व तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद निर्दोष सिखों को मौत के घाट उतारा गया वर्षों से मांग थी समाज की कि दोषियों को सजा मिले पर कांग्रेस सरकार के रहते न्याय नहीं मिला। पर जब 2014 में केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार मोदी जी के नेतृत्व में बनी तो दोषियों को आजीवन कारावास में जेल में जाना पड़ा। और 2017 में जब योगी जी की सरकार बनी तो कानपुर के बहुत से लोग जो हत्याकांड करके निश्चित हो चुके थे उनको भी सलाखों के पीछे जाना पड़ा पूरे विश्व का सिख समाज भारतीय जनता पार्टी को हृदय से धन्यवाद करता है कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरदार चरणजीत सिंह नामी , पार्षद मनजीत सिंह,गगनदीप सिंह, रिंपी बिंद्रा ,रविंद्र सिंह सोमी,रविंद्र सिंह सोनू, तरनजीत सिंह, कमलदीप सिंह बग्गा, इकबाल कौर, गगन सोनी ,सुरपाल सिंह, महेश सोनी आदि लोग मौजूद रहे!



















