Advertisement

वाराणसी-नई दिल्ली रिवर्स वंदेभारत एक्सप्रेस का पीएम मोदी ने किया शुभारंभ

कानपुर

वाराणसी-नई दिल्ली रिवर्स वंदेभारत एक्सप्रेस का पीएम मोदी ने शुभारंभ किया। ये दोनों स्टेशनों के बीच चलने वाली दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस है। यह ट्रेन शाम को छह बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंची,, यहां उसके स्वागत में संसद सदस्य पचौरी सांसद देवेंद्र सिंह भोले महापौर प्रमिला पांडे रेलवे के डीआरएम हिमांशु बड़ौनी के साथ अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे,,, इस रिवर्स वंदेभारत ट्रेन के शुरू होने से कानपुर, नई दिल्ली जाने वाले यात्रियों को तेज रफ्तार व आधुनिक सुविधा मिलेगी। इसका लाभ प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं, वाराणसी व दिल्ली जाने वाले व्यापारियों को मिलेगा।

इस मौके पर वंदे भारत ट्रेन से दिल्ली तक का सफर कर रहे सांसद सत्यदेव पचौरी ने कहा कि वाराणसी से 19 हजार करोड़ की 37 परियोजनाओं में से यह एक परियोजना है,,, जिसके बाद शहर वासियों का सफर वाराणसी तक के लिए बेहद सुखद और आरामदायक होता ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh