Advertisement

न्यू भाऊपुर जंक्शन स्टेशन पर भी हुआ भव्य समारोह का आयोजन

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 10,903 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पूर्वी डीएफसी के न्यू पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू) से न्यू भाऊपुर जंक्शन खंड के 402 किमी. खंड को राष्ट्र को समर्पित किया।
उत्तर मध्य रेलवे के डीआरएम हिमांशु बड़ौनी, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, के साथ साथ रेलवे के अनेक गण्यमान्य अधिकारीगण व क्षेत्रीय गण्यमान्य नागरिक न्यू भाऊपुर रेलवे स्टेशन में आयोजित हुए भव्य समारोह में शामिल हुए।
उत्तर मध्य रेलवे के डीआरएम हिमांशु बड़ौनी इसे रेलवे की प्रगति में मील का पत्थर साबित होने की संज्ञा दी।
न्यू पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. से न्यू भाऊपुर जं. तक का यह खंड पूर्वी डेडीकेटेड फ्रेट कोरीडोर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। जो झारखंड और पश्चिम बंगाल से लेकर उत्तरी भारत के बिजली घर तक ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल), सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) और नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के प्रमुख कोयला बेल्टों की निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करता है। इस कोरीडोर में मालगाड़ियाँ अधिकतम 100 किमी प्रति घंटे की गति से चल रही हैं, जिससे बिजली संयंत्रों तक कोयले की रेक की आवाजाही के लिए पारगमन समय काफी कम हो जाएगा। साथ ही साथ लोहा एवं इस् पात समेत अन्य आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही में भी तेजी आएगी। इस खंड के चालू होने से, अधिकांश मालगाड़ियों को उत्तर मध्य रेलवे के भारी भीड़भाड़ वाले प्रयागराज मंडल से शिफ्ट कर दिया गया है, जिससे न केवल यात्री ट्रेनों की समय पालन में सुधार से भारतीय रेलवे को काफी फायदा हुआ है, बल्कि आम यात्रियों की सुविधा के लिए अधिक यात्री ट्रेनों को चलाने के लिए ट्रैक भी उपलब्ध हुए हैं। यह महत्वपूर्ण खंड उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित है और 10,903 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। यह खंड विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित है। इस खंड में 12 स्टेशन हैं जिनमें 6 जंक्शन स्टेशन और 6 क्रॉसिंग स्टेशन शामिल हैं। सभी 12 स्टेशन उत्तर प्रदेश में स्थित हैं। ये स्टेशन हैं- न्यू पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, न्यू अहरौरा रोड जंक्शन, न्यू डगमगपुर, न्यू मिर्ज़ापुर, न्यू ऊंचीडीह, न्यू करछना जंक्शन, न्यू मनौरी, न्यू सुजातपुर, न्यू रसूलाबाद, न्यू मालवन, न्यू कानपुर जंक्शन, न्यू भीमसेन जंक्शन हैं।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh