द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा जो दिनांक 15 दिसंबर 2023 से 31 दिसंबर 2023 तक मनाया जा रहा है,सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के पांचवें दिन रोडवेज बस स्टैंड परिसर में रोडवेज के चालको तथा अन्य वाहन चालकों के स्वास्थ्य एवंआंख की जांच के लिए नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुल 30 वाहन चालकों/ परिचालकों के नेत्र परीक्षण किए गए तथा पांच लोगों को चश्मा लगाने की सलाह दी गई द्वितीय कार्यक्रम में भरथना प्राईवेट बस स्टैंड पर वाहन चालकों/ परिचालको एवं बस ऑपरेटर में सड़क सुरक्षा के प्रति .जागरूकता के लिए वर्कशॉप का आयोजन किया गया .जिसमें .यातायात नियमों की जानकारी .एवं .सड़क दुर्घटना को रोकने के .संबंध में .विस्तृत जानकारी दी गई कार्यक्रम के अंत में वाहन चालकों /बस ऑपरेटर एवं अन्य उपस्थित जनमानस को सड़क पर सुरक्षित चलने के लिए एवं यातायात नियमों का पालन करने के लिए शपथ दिलाई गई द्वितीय कार्यक्रम में जनपद के जसवंत नगर मंडी में ट्रैक्टर ट्रालियो पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगवाए गए तथा यातायात नियमों के पंपलेट बांटे गए जसवन्तनगर मंडी में उपस्थित समस्त वाहन चालकों एवं जनमानस को सड़क सुरक्षा के नियमों को पालन करने के लिए सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई आज के तृतीय कार्यक्रम में इटावा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ऑटो रिक्शा चालकों के मध्य सड़क सुरक्षा के नियमों की जागरूकता के लिए उनके मध्यपंपलेट बांटे गए तथा नियमों को पालन करने की जानकारी दी गई ऑटो के सुरक्षित संचालन हेतु जागरूक किया गयाइस वर्कशाप के अंत में उपस्थित समस्त ऑटो चालकों एवं जनमानस कोसड़क सुरक्षा के नियमों को पालन करने के लिए शपथ दिलाई हैआज के कार्यक्रम में रोडवेज ए.आर एम श्री देवेंद्र सक्सेना श्री श्याम दुबे स्टेशन इंचार्ज श्री सरवन कुमार चेकिंग लिपि क यातायात पुलिस से यातायात उपनिरीक्षक श्रीसूबेदार सिंहएवं यातायात पुलिस के कार्मिक के जसवन्तनगर मंडी से मंडी सचिव जसवंतनगर श्री रवि प्रताप सिंह प्रधान लिपिक श्री रविंद्र कुमार कंप्यूटर ऑपरेटर श्री अंकित कुमार एवं मंडी निरीक्षक इटावा श्री रियाजके अतिरिक्त परिवहन विभाग के पी टी ओ श्री वीरेंद्र नाथ राजभर प्रवर्तन सिपाही श्री विश्वनाथ श्री सुमित कुमारएवं सरविन्द द्वारा प्रतिभाग किया गया ।
रोडवेज के चालको तथा अन्य वाहन चालकों के स्वास्थ्य एवं आंख की जांच के लिए नेत्र परीक्षण शिविर


















