Advertisement

राजकीय परिवहन चालक संघ लोक निर्माण विभाग के संघ भवन का उद्घाटन

कानपुर नगर। राजकीय परिवहन चालक संघ लोक निर्माण विभाग कानपुर नगर के सिविल लाइन स्थित संघ भवन का उद्घाटन बड़े ही धूमधाम के साथ विधि विधान से पूजन कर एवं फीता काटकर संपन्न हुआ। संघ भवन का उद्घाटन मुख्य अतिथि इंजीनियर रवि दत्त कुमार मुख्य अभियंता कानपुर क्षेत्र/कानपुर नगर द्वारा किया गया। अधीक्षण अभियंता इंजीनियर अनिल कुमार अधीक्षण अभियंता इंजीनियर अवधेश कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। राजकीय परिवहन चालक संघ लोक निर्माण विभाग कानपुर नगर के अध्यक्ष अनिल मिश्रा ने बताया कि इस संघ भवन का निर्माण कार्य इंजीनियर अनूप कुमार मिश्रा अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड कानपुर नगर द्वारा पूर्ण कराया गया है। हम सभी कर्मचारी उनके बहुत ही आभारी हैं। साथ ही बताया कि कर्मचारियों के विश्राम के लिए कोई भी स्थान नहीं था जिससे कि वाहन चालक संघ को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था लेकिन अब चालक संघ का अपना भवन होने से उन्हें विश्राम करने में आसानी होगी। साथ ही उनकी समस्याओं का निराकरण भी इसी कार्यालय में किया जाएगा। संघ के जिला मंत्री राम कुमार ने बताया कि कानपुर क्षेत्र से संबद्ध जितने भी वाहन चालक हैं, वह अपनी समस्याएं इस कार्यालय में आकर दर्ज करा सकते हैं। उनकी समस्या का हर संभव निदान किया जाएगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि विगत 20 वर्षों के बाद राजकीय परिवहन चालक संघ लोक निर्माण विभाग के संघ भवन का उद्घाटन हुआ है, जिसको लेकर सभी कर्मचारी बहुत ही हर्षित है। सभी वाहन चालक अपनी कार्यकारिणी का बहुत ही धन्यवाद दे रहे हैं, इस मौके पर संरक्षक श्रीपाल सिंह के साथ प्रांतीय अध्यक्ष शिवकुमार यादव प्रांतीय महामंत्री सुभाष चंद्र मिश्रा जिला कार्यकारिणी सदस्य उपाध्यक्ष हनुमान प्रसाद उप मंत्री प्रेम नारायण कोषाध्यक्ष शिवकुमार संगठन मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह संयुक्त मंत्री नुसरत उल्ला खां, प्रचार मंत्री सुभाष यादव समेत समस्त चालकगण उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-09-20 at 16.15.32
nsingh