Advertisement

मेयर और नगर आयुक्त ने लगाए 5100 पौधे

कानपुर

पर्यावरण दिवस पर महापौर ने की शुरुआत

मेयर और नगर आयुक्त ने लगाए 5100 पौधे

शहरवासी पौधे लगाकर पर्यावरण बचाए – महापौर

कानपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम द्वारा एक पेड़ मां के नाम मुहिम का शुभारंभ किया गया है। बता दें कि इस मुहिम के माध्यम से नगर निगम ने सभी पार्षदों को पेड़ देकर उन्हें अपने अपने वार्ड में लगाने के निर्देश दिए है, इस अभियान की शुरुआत के क्रम में महापौर प्रमिला पांडेय और नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने पनकी सराय मीता इलाके में 5100 पौधे लगाकर पौधारोपण किया। वही मीडिया से बात करते हुए महापौर प्रमिला पांडेय ने बताया है कि पर्यावरण को बचाना है तो पेड़ जरूर लगाना है। उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि एक पेड़ अपने मां के नाम जरूर लगाए। क्योंकि लगातार पर्यावरण में तापमान बढ़ता जा रहा है जिसकी वजह से हमें शुद्ध हवा नहीं मिल पा रही है जिसका हमारे स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। इसीलिए सभी को जागरूक होकर कम से कम एक पेड़ अपने आसपास जरूर लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग पेड़ लगाने के इच्छुक हैं वह नगर निगम से पौधे प्राप्त कर सकते हैं ।।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh