Advertisement

ईद-उल-अज़हा पर्व के दृष्टिगत संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) द्वारा मरकज़ी ईदगाह का निरीक्षण

ईद-उल-अज़हा (बकरीद) पर्व के दृष्टिगत विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने हेतु संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) आशुतोष कुमार द्वारा थाना बजरिया क्षेत्रान्तर्गत स्थित मरकज़ी ईदगाह (बेनाझाबर मार्ग) का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा ईदगाह परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में की गई सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया। नमाज़ अदा किए जाने के दौरान शांति, कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु उपस्थित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
उक्त अवसर पर जिलाधिकारी कानपुर नगर जितेन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस उपायुक्त सेंट्रल एस.के. सिंह, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय कासिम आबिदी, पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार व अपर पुलिस उपायुक्त योगेश कुमार, सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh