Advertisement

सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह

कानपुर,(स्वप्निल तिवारी)सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह हरिहरनाथ शास्त्री भवन खलासी लाइन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को मुख्य अतिथि वीएस रायजादा द्वारा शपथ दिलाई गई वहीं उन्होंने कहा कि मैं आशा करता हूं कि सभी नए पदाधिकारी अपने पद का कार्य निष्ठा पूर्वक करेंगे और समाज के कार्यों को भी बढ़ावा देंगे वही मैं जरूरत पड़ने पर आप सबके साथ हूं वही नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में अध्यक्ष एस.पी. सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष आई.डी. भाटिया,महामंत्री अवनीश कुमार मिश्रा,उपाध्यक्ष सुमित कुमार टंडन,सेक्रेटरी एडमिन संजय गुप्ता,सेक्रेट्री फाइनेंस संजय कुमार श्रीवास्तव,सेक्रेटरी कलचर विशाल श्रीवास्तव,सेक्रेटरी स्पोर्ट सचिन गुप्ता,सेक्रेटरी लाइब्रेरी अमित शर्मा को शपथ दिलाई। नव निर्वाचित अध्यक्ष एस पी सिंह ने कहा कि आप सब के द्वारा घोषित किए जाने पर सभी सम्मानित साथी अधिवक्ता बंधुओ का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के स्नेह एवं आशीर्वाद से मुझे यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है मैं आशा करता हूँ, आप सभी का यह स्नेह और आशीर्वाद संघ हित को सशक्त करने और अधिवक्ता एकता बढ़ाने में शक्ति का कार्य करेगा मैं संघ व अधिवक्ता हित मे निरंतर कार्य करने के लिये समर्पित रहूँगा संघ के सभी वरिष्ठ सदस्य मेरे और सभी पदाधिकारिओं के लिए प्रकाश की किरण हैं। मैं आप सभी से इसी सहयोग की अपेक्षा के साथ आप सभी को साधुवाद देता हूं आपका वंदन अभिनन्दन करता हूँ कार्यक्रम का संचालन मुकुंद गुप्ता द्वारा किया गया इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष वी के शुक्ला,एम पी पाण्डेय,ए के निगम,डी आर द्विवेदी,अनन्त कुमार,पी एम चौधरी,विश्राम सिंह यादव,कुलदीप नारायण बाजपेई,नरपत जैन,संजय त्रिपाठी,अमिताभ सिंह,दिनेश शुक्ला,संजीव गुप्ता,सी. ए. धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, सी. ए. अवधेश मिश्रा,सी. ए. राहुल चंद्रा,सुनील पाल,नीरज सिंह चंदेल इन सभी ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाइयां दीं और अपना आशीर्वाद दिया ताकि वे वर्ष पर्यंत अपना कार्य ठीक ढंग से कर सकें।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh