मैजिक बुक आफ रिकार्ड की टीम ने आज दशमेश प्लाजा, फरीदाबाद में भव्य अवार्ड सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करके किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि दिल्ली की कमिश्नर किरन सेठी व विशिष्ट अतिथि के रूप में सुप्रीम कोर्ट के वकील डा राम अवतार शर्मा, साऊथ फिल्मो का फेमस फिल्म एक्टर व डायरेक्टर डा गनागल विजय कुमार, चीफ कोच आफ सेल्फ डिफेंस के शिव कुमार कोहली ने शिरकत किया। जिसमे उत्तर प्रदेश,छतीसगढ, मध्यप्रदेश, राजस्थान, असम सहित 7 प्रदेशो से आये 70 लोगों को सम्मानित किया गया। जिसमे उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में रहने वाले एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया के डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज, वरिष्ठ पत्रकार व शिक्षक श्री दिलीप कुमार मिश्रा के उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए Honorary Doctor Award से दिलीप कुमार मिश्रा को सम्मानित किया, हजारों लोगों ने ताली बजा कर स्वागत व अभिनन्दन किया। इसमें प्रमुख रूप से निशा, ममता मिश्रा, राजेश कुमार, सत्येन्द्र कुमार आदि लोगो ने शिरकत किया।
डाक्टर अवार्ड से सम्मानित किया गया पत्रकार व शिक्षक दिलीप कुमार मिश्रा को


















