आज योगदिवस के अवसर पर कानपुर के मॉल रोड में स्थित एस एन सेन पी जी कॉलेज में सुबह योगाकार्यक्रम के बाद विद्यालय की बालिकाओं उनके द्वारा विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु पुरस्कार वितरण का कार्य किया गया कार्यक्रम भारी संख्या में बालिकाएं उपस्थित रहीं कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में घाटमपुर की विधायक श्रीमती सरोज कुरील एवं मुख्य वक्ता के रूप में जिलामंत्री भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण संजय कटियार उपस्थित रहे कार्यक्रम का शुभारंभ देवी सरस्वती को माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करके किया गया ,
विधायक सरोज कुरील ने संबोधित करते हुए कहा महिला सशक्तिकरण के लिए खुद बालिकाओं को भी आगे आकर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करना होगा और समाज में अपने को आर्थिक रूप से मजबूत बनने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी तभी महिलाओं का सच्चे माने में सशक्तिकरण हो सकेगा मुख्य वक्ता संजय कटियार ने कहा देश के लोकप्रिय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पहले कार्यकाल में ही देश में भ्रूण हत्या न हो इसके लिए हरियाणा से मुहिम शुरू की थी आज लड़के लड़की का जनसंख्या अनुपात बहुत सुधर गया है नारी शक्ति हमारे देश में देवी के रूप में पूजी और सम्मानित की जाती हैं सरकार की नीतियों से आज देश की बालिकाएं चाहे क्रिकेट हो एथलीट हों ई रिक्शा चालक हों और चाहे सेना में अधिकारी बनकर पायलेट बनकर फाइटर जेट को उड़ाकर ऑपरेशन सिंदूर में बालिकाओं ने ही नाम रोशन किया है।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह देकर किया गया प्रमुख रूप से सचिव पी के सेन, संयुक्त सचिव सुब्रो सेन ,कोषाध्यक्ष दीपोश्री सेन और प्रभात पाण्डेय उपस्थित रहे।
योगदिवस के अवसर पर कानपुर के मॉल रोड में स्थित एस एन सेन पी जी कॉलेज में सुबह योगाकार्यक्रम


















