Advertisement

चन्द्र नगर व मलिक गेस्ट हाउस में योग दिवस समारोह

भारतीय जनता पार्टी ओम पुरवा मंडल के तत्वावधान में आज शिव कटरा लाल बंगला में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह विजय दुग्गल निवास पर मनाया गया। जिसमे मुख्य रूप से विजय दुग्गल,अमरीश जायसवाल,सनी जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे। दूसरी तरफ आज विश्व अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर घनवतरित सेवा समिति के तत्वावधान में विशाल योग संगोष्ठी का आयोजन मलिक गेस्ट हाउस रामादेवी में आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शिरकत किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि पूरे विश्व में आज के दिन अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है, भारत देश में 11 वा योग दिवस समारोह आज है, जिसमें हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वस्थ रहने के लिए योग अनिवार्य है। कार्यक्रम का शुभारंभ घनवति की फोटो पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके शुरुआत किया। आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों की पहचान व निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा डाक्टर राघवेन्द्र प्रताप सिंह व सर्वेश कुमार भारतीय ने दिया। योगाचार्य विपिन पथिक, डाक्टर राम किशोर व नीरज तिवारी ने पान का पौधा देकर मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। मंच संचालन विक्रम सिंह ने किया। संस्था के संरक्षक रमेश गुलाटी,डा निरंकारी गोयल, अरूण कुमार शर्मा, सुखवीर सिंह मलिक, अमित कुमार श्रीवास्तव, डाक्टर के के शुक्ला, सुशील गुप्ता, विनोद मिश्रा, राम प्रकाश कुशवाहा, नवीन गुप्ता, ईला बाजपेई आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh