, कानपुर के जाजमऊ निवासी सपा नेता मो शाहरुख खलीफा पिछले 12 दिनों से ऑक्सीजेन सिलिंडर भरवा के ज़रूरतमंदों कैब पहुंचाने का काम कर रहे हैं।रमज़ान के वक़्त हिन्दू मुसलमान जिसका फोन मदद के लिए पहले आ जाए उसके परिवार तक ऑक्सीजन सिलिंडर पहुंचाने का काम मो शाहरुख खलीफा कर रहे हैं।रात में लाइन में लग कर फजलगंज से ऑक्सीजन भरवाते हैं और फिर सहरी करके सुबह घरों में ज़रूरतमंदों को सिलिंडर पहुंचाते हैं।उसके बाद सोते हैं और फिर दोपहर से काम मे लग जाते हैं।मो शाहरुख का कहना है की उनके परवरदीगार का संदेश है कि हर इंसान एक है,सबकी बराबर पे मदद करनी चाहिए।मदद में जो भेदभाव करते हैं वो अपने ईश्वर का अपमान करते हैं।सपा से जुड़े व्यापारी नेता अभिमन्यु गुप्ता ने बताया की उनके कहने पर लगभग रोज़ 2 से 3 हिन्दू परिवारों को मो शाहरुख सिलिंडर पहुंचाते हैं।उन परिवारों के लिए मो शाहरूख किसी मसीहा से कम नहीं।लोग उनको ज़िंदगी बचाने वाला ऑक्सीजन मैन कहकर बुलाते हैं।


















