कानपुर,(स्वप्निल तिवारी) कोआपरेटिव इस्टेट कार्यालय एवं दादा नगर औद्योगिक क्षेत्र में चेयरमैन विजय कपूर के पुत्र और युवा उद्यमी कार्तिक कपूर का जन्मदिवस दादा नगर के उद्यमियों,व्यापारी भाइयों व शहर के गणमान्य नागरिकों के साथ हर्षाेल्लास एवं आत्मीयता के वातावरण में मनाया गया। सभी ने मिलकर केक काटकर जन्मदिन की खुशियाँ साझा कीं और प्रिय कार्तिक को स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफलता से परिपूर्ण जीवन के लिये शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया। इस शुभ अवसर पर चेयरमैन विजय कपूर ने उद्यमियों,व्यापारियों और गणमान्य नागरिकों के साथ, दादा नगर औद्योगिक क्षेत्र के श्रमिकों के बच्चों के साथ केक काटकर एवं उन्हें मिष्ठान्न खिलाकर खुशी मनायी। मासूम बच्चों के चेहरों पर प्रसन्नता देख कर जो आनंद प्राप्त हुआ, वह अवर्णनीय है। उनके निश्छल प्रेम और आत्मीय आशीर्वाद ने इस दिन को और भी स्मरणीय और भावुक बना दिया। चेयरमैन विजय कपूर ने कहा कि प्रिय कार्तिक के जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर हमारे उद्यमी व व्यापारी साथियों द्वारा दी गई हार्दिक शुभकामनाओं और आत्मीयता के लिये मैं हृदय से आभार प्रकट करता हूँ, और आशा करता हूँ कि जिस प्रकार आप सबका स्नेह और सहयोग मुझे प्राप्त हुआ है, उसी प्रकार का स्नेह और मार्गदर्शन प्रिय कार्तिक को भी मिलता रहेगा। इस आयोजन में प्रमुख रूप से उपस्थित अमित साहनी, समनदीप सिंह,प्रेम राज,अनूप कुशवाहा,महेश माखीजा,शिरीष दीवान,गोपाल सदाना,दलजीत सिंह मल्होत्रा,स्वदेश पचौरी, जमुना प्रसाद वर्मा,सतीश वर्मा, शिव कुमार प्रजापति,वीरेन्द्र मिश्रा,अंश चन्देल,शिव कुमार प्रजापति,यशपाल सचान, परविन्दर सिंह,सोनू मोटवानी, सहित अनेक सम्मानित उद्यमीगण व व्यापारी बंधु, जिन्होंने आयोजन को आत्मीयता से सराबोर कर दिया वही चेयरमैन विजय कपूर ने हृदय की गहराइयों से सभी का आभार प्रकट किया।


















