Advertisement

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के संग बाटी खुशियां

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रदेश अध्यक्ष मनोज भदौरिया के जन्म दिवस पर यशोदा नगर स्थित साईं सेवा घर वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को खाद्य सामग्री एवं उपहार एवं भोजन इत्यादि वितरित किया गया इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मनोज भदौरिया ने बताया कि जन्मदिवस तो वह मित्रों के संग पार्टी करके भी मना सकते थे किंतु उन्होंने अपना जन्मदिन उन बुजुर्गों के साथ मनाने का कार्य किया है जो आज वृद्धाश्रम में रह रहे हैं उन्होंने अपील करते हुए कहा कि आप भी अपने शुभ कार्य जैसे बच्चों के जन्मदिन एवं अन्य कार्यक्रम ऐसे ही जगह पर करें जिससे आने वाली युवा पीढ़ी भी सेवा समर्पण की राह पर चल सके वृद्धाश्रम के उपरांत शकुंतला लॉन गेस्ट हाउस में संगीतमय सुंदरकांड एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया इस दौरान क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष मनोज भदौरिया का स्वागत 51 किलो की माला पहनाकर किया विशाल भंडारे में हजारों की संख्या में आए भक्तों एवं राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया इस दौरान मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजक सुशील सिंह परिहार प्रदेश संगठन मंत्री पंकज सिंह राजावत मनोज आनंद गोल्डन बाबा जितेंद्र चंदेल रघुनंदन सिंह भदौरिया मनोज तोमर अवनीश भदौरिया नवरंग सिंह सेंगर रमेश राजावत अवधेश राजावत एड. पंकज राजावत आकाश भदोरिया अवधेश राजावत अरविंद राजावत नितिन चतुर्वेदी प्रियांशु ठाकुर तथा साईं सेवा घर वृद्धाश्रम के संचालक अरविन्द अवस्थी प्रबंधक नीलेंद्र तिवारी सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh