Advertisement

भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कोरोनावायरसो की लाशों की चिताओं पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेक कर राजनीति चमका रहे हैं डॉक्टर इमरान

कानपुर ,समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर अध्यक्ष डॉ इमरान ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया की उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आज बंगाल की सियासी रोटी को सेकने के लिए आज धरने पर बैठे है। इधर उत्तर प्रदेश की जनता जो कोविड से त्राहिमाम कर रही है। अस्पताल में ऑक्सीजन नही, बेड नही यहां तक कि इलाज के लिए दवाए भी नही है। लोग सड़कों पर, अस्पतालो के सामने, ऑक्सीजन सिलेंडर और अपने मरीज़ को लेकर दर दर भटक रहे है। शमशान घाट 24 घंटे चिताए जला रहे है और कब्रिस्तान जगह ना होने के कारण बन्द किये जा रहे है। कोविड से प्रतिदिन होने वाली मौतों का आकंड़ा छुपाया जा रहा है। ऐसे समय सरकार और भाजपाई संगठन लोगो प्रतिदिन बंगाल चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में चुनावी सियासी मौहाल बना रहे है जबकि समय आम जनता की मदद करने का है।
ऐसे समय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को शर्म आनी चाहिए। चिकित्सा व्यवस्था को सही करने के बजाय वो बंगाल पर धरना दे रहा है। सच तो ये है कि बंगाल के नतीजों ने उनको मानसिक रूप से बौखला चुके है। प्रदेश अध्यक्ष के आंखों का पानी मर चुका है पूरी तरह बेशर्मी पर उतारू है। हिंसा करने वाले भाजपा नेता आज हिंसा के खिलाफ धरना दे रहे है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh