Advertisement

ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं जीवन बांट रहे हैं सपाई

 

समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में सपा नेता हरप्रीत सिंह बब्बर अपने समर्थकों के साथ ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे मरीजों और परिजनों को रहा दिलाने के लिए मदद में जुट गए। जानकारी देते हुए वरिष्ठ सपा नेता हरप्रीत सिंह बब्बर नें भीषण आक्सीजन सिलेंडर की कमी में आक्सीजन के लिए दर दर भटक भटक रहे परिजनों को ऑक्सीजन सिलेंडर दिलाने में मदद की। हरप्रीत सिंह बब्बर नें बताया कानपुर में कोरोना का भयावह रूप देखने को मिल रहा है। कोरोना महामारी में मरीजों के परिजन दर-दर भटक रहे हैं। किसी को ऑक्सीजन नहीं मिल रहा है। तो कोई अपने मरीज को अस्पताल में भर्ती नहीं करवा पा रहा है। तो कहीं मरीजों को जीवन रक्षक दवाएं नहीं मिल रही है। मरीजो को इंजेक्शन नहीं मिल रहे हैं। आक्सीजन की कमी से लोगों के अपने उन्हें छोड़ कर जा रहे हैं ऐसे में सवाल व्यवस्था पर खड़े हो रहे हैं और जिन्हें जवाब देना चाहिए वो चुप हैं। अस्पतालों में और शमशान घाट पर भयंकर तस्वीरें देखने को मिल रही है। इस समय अस्पतालों में गली मोहल्लों में मदद के लिए कोरोना पीड़ितों के परिजन मदद के लिए पुकार रहे हैं और मदद करने वाला कोई नहीं दिख रहा है। इस समय चंदा जीवी और अंधभक्त किसी की मदद में नहीं दिख रहे हैं। शायद उनकी अंतरात्मा मर चुकी है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh