Advertisement

आपदा के मौके पर सपाइयों ने बांटे फल

 

समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में वरिष्ठ सपा कार्यकर्ता हरप्रीत सिंह बब्बर नें फजलगंज ऑक्सीजन गैस प्लांट के बाहर ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए लगी तीमारदारों की लगी लंबी लाइन मे फल वितरित किए। हरप्रीत सिंह बब्बर ने बताया सपा मुखिया अखिलेश यादव के आवाहन पर हम लगातार खुद को सुरक्षित रखते हुए लोगों की यथासंभव मदद कर रहे। इसी क्रम में लाइन लगे लोगों को फल वितरित किए गए उत्तर प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के चलते हर ओर जिन्दगी और मौत के बीच जंग का आलम है। आक्सीजन गैस सिलेंडरों की कमी की वजह से उखड़ती सांसों से हाहाकार मचा है। और कानपुर में ऑक्सीजन सिलेंडरों की कालाबाजारी चरम पर है प्रदेश की भाजपा सरकार इसे अब तक रोकने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। हरप्रीत बब्बर ने बताया समाजवादी सेवा की शुरुआत हम समाजवादियों नें ऑक्सीजन के लिए लाइन में लगे लोगों को खाद्य सामग्री (पेठा, बिस्किट, फल, पूरी सब्जी) और पानी पिलाकर की थी जो निरंतर चालू है और इसके साथ ही बुजुर्गों महिलाओं और बेसहारा लोगों जो आक्सीजन लेने पहुँचता है उन्हें हम सिलेंडर दिलाने में हर संभव मदद कर रहे हैं आज की सेवा में हरप्रीत सिंह बब्बर, सुखबीर सिंह, रवीन्द्र रक्सेल, करनदीप सिंह मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh