राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के तत्वाधान में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह मर्तोलिया के नेतृत्व में मस्वानपुर स्थित क्षेत्र के विभिन्न वार्डों को सैनीटाइज किया गया। जानकारी देते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भावी महापौर प्रत्याशी विजय सिंह मर्तोलिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि मस्वानपुर के विभिन्न वार्डों को सैनीटाइज मशीन से खुद ही क्षेत्र को सैनीटाइज किया गया। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण शहर की हालत बद से बदतर है। अस्पतालों में मरीजों को बेड नहीं मिल रहे हैं ऑक्सीजन नहीं मिल रही है दवाईयां नहीं मिल रही है। शमशान घाट में शवों की लाइन लगी हुई है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता जनता की मदद में दिलों जान से लगे हुए है। अस्पतालों में मदद के लिए मरीजो के परिजन पुकार रहे हैं। अब कहीं सत्ता में बैठे नेता कहीं नहीं दिख रहे हैं। मंदिर के नाम पर चंदा वसूली करने वाले कहीं नहीं दिख रहे हैं। अंधभक्त गधे के सर से जैसे सींग गायब होता है वैसे गायब है। इन सब की आत्मा मर चुकी है। तभी किसी की मदद में नहीं दिख रहे है। इन सब को यह सोचना चाहिए जब देश रहेगा तभी यह राजनीति कर पाएंगे। लेकिन शायद इनको सिर्फ हिंदू मुस्लिम की राजनीति करनी है। और कुछ नहीं।
रियल लाइफ के हीरो दिख रहे हैं सेवा भाव के साथ


















