Advertisement

मुख्यमन्त्री उत्तर प्रदेश से पुलिस कर्मियो को 25%प्रोत्साहन भत्ता की माँग

कानपुर..राज्य कर्मचारी सयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष राजा भरत अवस्थी के द्वारा कानपुर से माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को जारी पत्र जिसमे पुलिस कर्मियो को कोरोना काल मे फ्रण्ट लाइन वर्कर मानते हुऐ 25% भत्ता दिए जाने की माँग की गई। उपरोक्त सम्बन्ध मे राज्य कर्मचारी सयुक्त परिषद के उपाध्यक्ष तथा मीडिया प्रभारी प्रत्युष दिवेदी ने कहा पुलिस अफसर व जवान कोरोना काल मे जनता के मध्य अपना रोग छिपाए ऐसे रोगियो से नित्य प्रतिदिन सामना करते साथ ही पीड़ित को प्राथमिक चिकित्सा मे मदद हो या खाना राशन हो या कोरोना उपचार होम आइसोलेशन किट या आक्सीजन गैस सिलेंडर दिलाने मे मदद हर काम बखूबी कर रही इसलिए मानवीय दृष्टिकोण से पुलिस कर्मियो को 25%कोरोना फ्रण्ट लाइन वर्कर प्रोत्साहन भत्ता तो मिलना ही चाहिए जिसकी राज्य कर्मचारी सयुक्त परिषद पुरजोर माँग करता है़ साथ ही जब तक पुलिस कर्मियो को ये प्रोत्साहन भत्ता दिए जाने का सरकार आदेश जारी नही कर देती मुहिम जारी रहेगी।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh