Advertisement

महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन

राष्ट्रीय नेतृत्व जेपी नड्डा के आवाहन पर जनरलगंज मंडल की महिलाओं ने भाजपा दक्षिण पूर्व अध्यक्ष विनोद शुक्ला की अध्यक्षता में पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हुई हिंसा के विरोध में प्रदर्शन किया। आरोप लगाते हुए पूर्व दक्षिण जिलाध्यक्ष विनोद शुक्ला ने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हिंसक घटनायें, हत्या, रेप हो रहे हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है। चुनाव में हर दल का कार्यकर्ता अपनी पार्टी का प्रचार करता है पर खूनी संघर्ष नहीं, पश्चिम बंगाल राज्य में बम बन्दूक गोली, हत्या की लड़ाई शुरू कर दी है लड़ाई राजनीतिक विचारधारा की है। सामान्य नागरिक सुरक्षित नही महसूस कर रहा है। मुख्य रूप से, शीला तिवारी, मीना मिश्रा, स्वेता,आकांछा, लाता शुक्ल, कुमुदनी दीक्षित, अजय, मनु, तनु,श्रीष, छोटू, बृजेश, मोहन, सुबोध, बउआ, आदि सम्मिलित रहे। कोरोना नियमों का पालन करते हुये विरोध प्रदर्शन किया गया। मांग की गयीं की राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh