Advertisement

पूर्व विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में दिया धरना

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर छावनी विधानसभा के पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया ने बंगाल हिंसा के विरोध में धरना दिया। आरोप लगाते हुए पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर अपने आवास पर तृणमूल कांग्रेस के गुंडों द्वारा बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उनके परिजनों पर किए जा रहे हैं अत्याचार एवं हिंसक कार्यवाही जो कि बदले की भावना से प्रेरित होकर की जा रही है उसके विरोध में धरना दिया और साथ ही बताया कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी भाजपा की बढ़त से बौखलाई हुई है जिसका परिणाम उसके स्वाभाविक हिंसक मानसिकता का परिचय दे रहा हैं। हम सभी से कानून व्यवस्था का पालन करने और कराने की अपेक्षा रखते हैं।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh