Advertisement

कोरोना मे होम आईसोलेशन मरीजों को निःशुल्क भोजन थाली

 

श्री राणी सतीं दादी परिवार मंगल समिति द्वारा होम आइसोलेशन के कारण  जिन घरों में कोई खाना बनाने वाला नहीं हैं। ऐसे कोविड-19 के मरीजों को उनके घर में भोजन पहुंचाने का कार्य दादी परिवार द्वारा किया गया इस कार्य में कोरोना के नियमों का पालन करते हुए स्वच्छता एवं स्वस्थ ध्यान रखते हुए भोजन की व्यवस्था की गई हैं। जिसमें दाल सूखी सब्जी एक सब्जी मटर पनीर की दही अचार वा चावल रखा गया है। श्री राणी सती दादी के चित्र मे फूल माला अर्पित करके आरती की गई भोजन थाली का भोग लगा कर मरीजों के लिए होम डिलीवरी का शुभारंभ किया गया। आज 205 कोरोना होम आइसोलेशन मरीजों को उनके निवास मे संस्था को सदस्यों ने खाने की थाली पहुचाई। व्यवस्था में मुख्य रुप से अखिल खेतान, श्री नाथ जालान, मनोज कुमार अग्रवाल, पदम जालान, रोहित तुलस्यान, सुनील जालान, आशीष गोयल, ज्ञानेन्द्र विश्नोई सहित अन्य सदस्य रहें।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh