Advertisement

समाजवादियों ने लॉकडाउन में मज़दूरों व दिव्यांगों को बांटा भोजन

 

कानपुर,समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता व प्रदेश सचिव संजय बिस्वारी ने आज सोशल डिस्टेंसिंग के साथ गौशाला चौराहा आदि जगहों पर 6 दिन से खाली बैठे मज़दूरों व दिव्यांगों को पका भोजन वितरित किया।प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की लाकडाउन हमेशा छोटे व्यापारियों,पटरी ठेले वालों व मज़दूरों के लिए सबसे ज़्यादा तबाही लाता है क्योंकि ये दिन भर काम करके शाम तक अपने परिवार के पालन पोषण के लिए कुछ कमा पाते हैं।इस बार 1 मई से अभी तक 6 दिन की बंदी से मज़दूरों की हालत पस्त है क्योंकि काम न मिलने की वजह से भोजन की व्यवस्था नहीं हो पा रही।इसलिये सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मज़दूरों को पका भोजन भी पहुंचाया जा रहा है।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की वे और प्रदेश सचिव संजय बिस्वारी, कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष विनय कुमार,महानगर अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल लगातार कोरोना संक्रमित परिवारों को भोजन, दवा व ऑक्सीजन की मदद पहुंचवा रहे हैं।अब जब से लाकडाउन लगा है तब से कुछ दिन मज़दूरों के लिए भी भोजन की व्यवस्था कर रहे ताकि वे भूखे न सोएं।प्रदेश सचिव संजय बिस्वारी ने बताया की वितरण वे अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए दूरी से कर रहे हैं और भीड़ नहीं लगने दे रहे।साथ ही मज़दूरों से अपील की जा रही है की वे मास्क या कपड़ा बांधे रहें।संजय ने कहा की व्यापार मज़दूर की मदद से चलता है और इसलिए इस विपदा में मज़दूरों को मदद पहुँचाना व्यापारियों का कर्तव्य है।भोजन पाकर मज़दूर बोले की अगर ऐसे ही लौकडाउन रहा तो कोरोना बाद में मारेगा भुखमरी पहले मारेगी।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh