Advertisement

कैबिनेट मंत्री के सहयोग से पार्षद ने कोरोना पीड़ित को कराया एडमिट

 

सोशल मीडिया के द्वारा वार्ड 46 के पार्षद दिनेश तिवारी को जानकारी होती है कि 72 वर्षीय ब्रजराज श्रीवास्तव यशोदा नगर में देहरादून पब्लिक स्कूल के पीछे वाली गली में अकेले किराए के मकान में रहते हैं। उनको कोरोना हो गया है। पार्षद दिनेश तिवारी पहुंचते हैं। पार्षद दिनेश तिवारी के काफी समझाने के बाद ब्रजराज श्रीवास्तव अस्पताल जाने के लिए तैयार होते हैं। कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के सहयोग से हैलेट अस्पताल में कोरोना पीड़ित ब्रजराज श्रीवास्तव को एडमिट कराया। जहां गली मोहल्ले के लोगों ने कोरोना वायरस के डर से कोई भी सहयोग नहीं किया। तब दिनेश तिवारी ने पार्षद प्रशांत शुक्ला सूचना देकर बुलवाया और दिनेश तिवारी का सहयोग प्रशांत शुक्ला ने किया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh